राजनीति

बागेश्वर उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, सीएम धामी ने मांगे वोट

बागेश्वर। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है। आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में बागेश्वर में जनसभा करने पहुंचे।
बुधवार को ऐतिहासिक नुमाइश खेत मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती को विकास के लिए वोट दें। चंपावत की तरह यहां भी मतदान होगा। यही स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।
धामी ने कहा कि मानस खंड की यात्राएं भी शीघ्र उत्तराखंड में चलेंगी। बागनाथ मंदिर समेत 16 मंदिरों का सुंदरीकरण और विस्तारीकरण किया जा रहा है। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन की सर्वे पूरी होगी और रेल भी आएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी में चुनावी सभा से यह घोषणा भी की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण किए जा रहे हैं। एक वर्ष के भीतर गरीबों को तीन सिलेंडर दिए गए। एक लाख 81 हजार लोगों को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। छात्रवृत्ति मिल रही है। पर्यटन की नई नीति बनी है। मानस खंड की यात्राएं शीघ्र प्रारंभ होंगी।
सभा को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button